नोएल टाटा: हफ्ते के साढ़े 6 दिन काम करने वाले बिजनेस टाइकून की कहानी

 रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) की जिम्मेदारी नोएल टाटा (Noel Tata ) को दे दी। इस जिम्मेदारी के साथ ही नोएल टाटा को लेकर काफी चर्चा होने लगी। कई लोगों के मन में सवाल आने लगे कि आखिर नोएल टाटा कौन है और इनका संबंध रतन टाटा से कैसे हैं। हम आपको इस आर्टिकल में नोएल टाटा से संबंधित सभी जानरकारी देंगे।

कौन है नोएल टाटा

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतले भाई है। वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा के निधन से पहले नोएल टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रेसिडेंट और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। पिछले चार दशकों से यह टाटा ग्रुप में कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वह टाटा ग्रुप की कई सहायक कंपनियों के बोर्ड मेंबर भी हैं। इसके अलावा वह ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हैं। नोएल टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड में वाइस-प्रेसिडेंट हैं।

नोएल टाटा का जीवन परिचय

वर्ष 1957 में मुंबई में नोएल टाटा का जन्म हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा भारत में ही की। मैनेजमेंट टेनी से उन्होंने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन तक पढ़ाई की। इसके बाद वह बिजनेस स्किल सीखने के लिए फ्रांस के INSEAD बिजनेस स्कूल के इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा इंटरनेशनल से मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर की। धीरे-धीरे उन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धि हासिल की। वह वर्ष 1999 में टाटा ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के एमडी बन गए। इसके बाद साल 2003 में वह टाइटन और वोल्टास के डायरेक्टर बनें।

नोएल टाटा को कई भाषाओं का ज्ञान है। वह अंग्रेजी और हिंदी के साथ फ्रेंच भी बोल सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएल के मल्टीलिंग्वल स्किल ने उनके बिजनेस के विस्तार में काफी मदद किया है।

नोएल ने पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की। अभी भी नोएल टाटा के पास आयरलैंड यानी आयरिश की नागरिकता है। माना जाता है कि पालोनजी मिस्त्री आयरलैंड के सबसे अमीर परिवार में से एक है।

टाटा ग्रुप में नोएल का अहम योगदान

नोएल टाटा ने टाटा ग्रुप में अहम योगदान दिया। वह पिछले 40 साल से ग्रुप से जुड़े हैं। इन 40 सालों में नोएल ने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन केअध्यक्ष और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट हैं।

तीखी आलोचना करते हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा की चर्चा साल 2016 में भी हुई थी। इस साल साइरस मिस्त्री टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। दरअसल, यह फैसला विवादों के बीच लिया गया था। बोर्ड के इस फैसले पर नोएल ने काफी तीखी आलोचना की थी। बता दें कि नोएल साइरस मिस्त्री की बहन के पति हैं।

ऐसा माना जाता है कि नोएल टाटा ग्रुप के सिद्धांतों को गंभीरता से पालन करते हैं। इसके अलावा वह चकाचौंध से भी दूर रहते हैं। नोएल टाटा ने खुद बताया कि चकाचौंध से दूर रहना उनका स्वभाव ही है।

हफ्ते में साढ़े छह दिन करते हैं काम

नोएल टाटा ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह नासिक या पुणे के किसी स्टोर को देखने के लिए रविवार का दिन चुनते हैं। इसके अलावा वह पूरे हफ्ते में केवल आधे दिन ही अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। ऐसा माना जाता है कि नोएल सड़क पर चलते हुए ही आइडिया डेवलप कर लेते हैं। वह जब हॉलिडे के समय रोड पर घूमते हैं और दुकानों को देखते हैं तो उनके पास इस तरह के आउटलेट खोलने का आइडिया आता है।

सुपरफास्ट कार के हैं शौकीन

नोएल टाटा को सुपरफास्ट कार का शौक है। कई बार उन्हें मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार चलाते हुए देखा गया है। उनके कार कलेक्शन की भी काफी चर्चा की जाती है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी कार का कलेक्शन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort