हेमंत सोरेन के नामांकन की तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट नामांकन करेंगे। यह जानकारी झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने दी। दो बार से यहां से हेमंत सोरेन चुनाव जीत रहे हैं। वहीं इस सीट के इतिहास की बात करें तो 1990 में हेमलाल मुर्मू ने कांग्रेस प्रत्याशी थामस हांसदा से यह सीट छीन ली थी। इसके बाद से इस विधानसभा सीट पर लगातार झामुमो ने कब्जा बनाए रखा है।

सीएम हेमंत सोरेन 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंच जाएंगे

झामुमो जिला अध्यक्ष के मुताबिक सीएम 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम पतना आवास में करेंगे। सुबह में भोगनाडीह जाएंगे,जहां शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद पर्चा दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो जाएंगे।

बताते चलें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन को लेकर 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिले में तीनों विधानसभा के लिए अलग अलग आरओ बनाए गए हैं। बरहेट विधानसभा के लिए आरओ सह जिला अपर समाहर्ता गौतम भगत को बनाया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की घोषणा के बाद सत्ता में वापसी के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहयोगी दलों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं। इन सबके बीच समय निकालकर हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम पांच बजे सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमरा पहुंचे।

साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन व मां रूपी सोरेन भी थीं। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक आवास में स्थापित कुलदेवता की पूजा की। उनसे विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की कामना की। लगभग दो घंटे तक कुलदेवता की पूजा के बाद शाम करीब सात बजे वे पत्नी व मां के साथ रांची के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नेमरा से लेकर बरलंगा, सिल्ली मोड़ तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

नेमरा में मुख्यमंत्री सर्वप्रथम बहन व जिप सदस्य रेखा सोरेन तथा उनकी चाची से मिले। चाची का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं हेमंत सोरेन को संथाली रीति-रिवाज से लोटा-पानी देकर स्वागत किया गया। फिर मुख्यमंत्री अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना में बैठे।

उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर हालचाल जाना। पूजा के बाद गांव वालों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हेमंत सोरेन जेल से निकलने के बाद पहली बार अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत झामुमो जिलाध्यक्ष ने बुके देकर किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort