पति ने देवरानी को खिलाया पिज्जा बौखलाई बीवी ने बुला लिए अपने चार भाई

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली दिल्ली में पति ने जब देवरानी को पिज्जा खिलाया तो पत्नी ये सब बर्दाश्त न कर पाई। उसने गुस्से में अपने चार भाइयों को बुला लिया। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद लड़ाई शुरू हो गई। चारों में से एक भाई ने हवाई फायरिंग करना शुरू किया। लेकिन एक गोली देवरानी को लग गई। इससे वो घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है। पूर्वी दिल्ली का सीलमपुर इलाका 17 अक्टूबर को अल सुबह डेढ़ बजे यहां एक घर के बाहर गोलीबारी हुई। इसमें एक महिला घायल हुई। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दिन लोगों ने फायरिंग की थी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिज्जा को लेकर हुई लड़ाई का है। पति ने देवरानी को पिज्जा खिलाया तो बीवी भड़क गई। उसने रातोरात अपने चारों भाइयों को घर बुलाया। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद लड़ाई हुई और गोलियां चलीं। इसी में देवरानी गोली लगने से घायल हो गई। आनन-फानन में घर वालों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है। महिला के पेट में यह गोली लगी थी, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया है। फिलहाल वो अस्पताल में ही भर्ती है। जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सादिया नामक महिला की लोहा मार्केट में रहने वाले जीशान से हुई है। सादिया के देवर और देवरानी भी हैं। दोनों परिवारों की आपस में नहीं बनती है। किसी बात को लेकर परिवारों में विवाद है। बुधवार को जीशान घर के लिए पिज्जा खरीदकर लाया। लेकिन उसने पिज्जा अपने छोटे भाई जावेद की बीवी और उनके बच्चों को भी दिया। यह सब सादिया देख रही थी। सादिया को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा कि उसके पति ने देवरानी को पिज्जा खिलाया है। महिला ने तैश में आकर अपने भाइयों को बुला लिया। डेढ़ बजे सादिया के चारों भाई तफसीर, शहजाद, गुलरेज और मुंतजीर उसके पास पहुंचे। उन्होंने फिर सादिया की देवरानी से बहस शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तभी मुंतजीर ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें से एक गोली सादिया की देवरानी को जा लगी। उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां ऑपरेशन कर सादिया की देवरानी के पेट से गोली को निकाला गया। फिलहाल वो अस्पताल में ही भर्ती है। वहीं, पुलिस ने सादिया के चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş