पीएम मोदी के बाद शाह बने भाजपा के सक्रिय सदस्य….विकसित भारत बनाना 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पहला सक्रिय सदस्य बनकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी के सदस्य बनने के बाद भाजपा के तमाम नेता पार्टी की सक्रिय सदस्यता हासिल कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पार्टी की सक्रिय सदस्यता हासिल की। 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाते समय खुद भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे। पार्टी की सक्रिय सदस्यता हासिल करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘‘विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करना!पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक ऐसा आंदोलन है, जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

इस बीच, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े इस मौके पर मौजूद थे। इसके बाद शाह ने पोस्ट किया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बनकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मैंने भी अभियान के तहत भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। यह अभियान न केवल भाजपा के सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करेगा, बल्कि इसके माध्यम से राष्ट्रप्रथम को जीवन का ध्येय बनाने वाले सक्रिय सदस्य भी आगे आएँगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा के कर्मठ, सुयोग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को उभारकर भाजपा को दुनिया की सबसे मजबूत पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

बता दें कि बुधवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी की सक्रिय सदस्यता हासिल की थी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे। सिंह ने सक्रिय सदस्यता लेने के बाद पोस्ट कर कहा कि आज सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत अपनी सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सक्रिय सदस्यता हर कार्यकर्ता को देश और समाज के निर्माण के लिए काम करने का अवसर देती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort