महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का सैलरी पर क्या असर होगा? जानिए पूरा कैलकुलेशन

केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक पहले अपने 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया। उसने महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा किया है। इसका मतलब कि अब केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कब से लागू माना जाएगा और इससे सैलरी में कितना इजाफा होगा।

कब से बढ़ेगा डीए

सरकार अमूमन साल में डीए में दो बार बदलाव करती है। एक साल की शुरुआत में, दूसरा पहली छमाही बीतने के बाद। ये 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू माने जाते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए बढ़ाने पर 16 अक्टूबर 2024 को मुहर लगाई है। लेकिन, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से ही लागू मानी जाएगी। इसका मतलब कि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक यानी तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। उन्हें अक्टूबर की सैलरी के साथ बढ़ा हुआ डीए मिलने लगेगा।

क्या होता है डीए

डीए (डियरनेस अलाउंस) कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा होता है। यह उनके जरूरी खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है। इसके बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होता है। डीए की दरें सरकार तय करती है। इसे मुद्रास्फीति और जीवनशैली के बदलाव के आधार पर समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है। इससे कर्मचारियों को अपने जरूरी खर्च को महंगाई के हिसाब से पूरा करने में मदद मिलती है और उनकी जीवनशैली में सुधार होता है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

यह पूरी तरह से कर्मचारी के मौजूदा वेतन पर निर्भर करता है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है, तो 3 फीसदी डीए बढ़ने से उसका मासिक वेतन 1,500 रुपये बढ़ जाएगा। इस हिसाब से अक्टूबर की सैलरी के साथ उसके खाते में 6000 रुपये अतिरिक्त आएंगे। इनमें 4,500 पिछले तीन महीने का एरियर होगा, वहीं 1,500 अक्टूबर का डीए। इसी तरह बेसिक पेंशन के हिसाब से पेंशनभोगियों को भी फायदा मिलेगा।

कितना बढ़ेगा बोझ

महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ तीन महीने का महंगाई भत्ता एरियर के रूप में मिल जाएगा। सरकार के इस फैसले से 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारी तो 64.89 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। लेकिन खजाने पर सालाना 9,448.35 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort