JMM की संभावित सूची में चंपई सोरेन की सीट पर नया चेहरा? हेमंत-कल्पना को लेकर भी आया अपडेट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पहली संभावित सूची सामने आई है। इसमें 21 उम्मीदवारों का जिक्र है। लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भी नाम है।

संभावित सूची के मुताबिक, हेमंत सोरेन इस बार भी बरहेट सीट से किस्मत आजमा सकते हैं। बता दें कि पिछले चुनाव यानी कि 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत ने दो सीटों (बरहेट और दुमका) पर चुनाव लड़ा था। दोनों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में दुमका सीट को छोड़ दिया था।  

इस बार वह केवल बरहेट सीट से मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, दुमका सीट से झामुमो के टिकट पर हेमंत के भाई बसंत सोरेन मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झामुमो गांडेय सीट से टिकट दे सकती है। हालांकि, अब तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

झामुमो के उम्मीदवारों की पहली संभावित सूची

बरहेट – हेमंत सोरेन
गांडेय – कल्पना सोरेन
गिरिडीह – सुदिव्य सोनू
सराईकेला – गणेश महली
मझगांव – निरल पूर्ती
चाईबासा – दीपक बिरुआ
दुमका – बसंत सोरेन
गुमला – भूषण तिर्की
सिसई – झिगा सुसारण होरो
मधुपुर – हफीजुल अंसारी
सिमरिया – मनोज चंद्रा
चंदनकियारी – उमा कांत रजक
नाला – रबिन्द्र नाथ महतो
तमाड़ – विकास मुंडा
टुंडी – मथुरा महतो
डुमरी – बेबी देवी
गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर
भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
लातेहार – बैद्यनाथ राम

कांग्रेस ने तीन वरीय समन्वयक नियुक्त किए 

वहीं, चुनावी घोषणा के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन वरीय समन्वयक नियुक्त किए हैं। महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मारकम को झारखंड में सीनियर कोआर्डिनेटर बनाते हुए पत्र जारी किया है। 

झारखंड पार्टी ने पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की 

झारखंड पार्टी (झापा) के केंद्रीय कार्यकारिणी ने पांच विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा बुधवार को की।

पार्टी ने मनोहरपुर विधानसभा सीट पर महेंद्र जामुदा, कोलेबिरा में संदेश एक्का, सिमडेगा में आयरिन एक्का, चाईबासा में कोलंबस हांसदा व कांके में अनिल कुमार पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि झापा राजनीति नहीं, कार्यनीति में विश्वास रखती है। आने वाला समय झापा का है। वर्तमान सरकार एवं विपक्ष ने सिर्फ राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। राज्य में पलायन जारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार मंइयां सम्मान योजना बनाकर सिर्फ महिलाओं का अपमान कर रही है। जहां रोजगार की जरूरत है, वहां चुनावी प्रलोभन दिया जा रहा है। युवा बेरोजगार हैं।

झापा के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी जल, जंगल, जमीन की पार्टी है। आने वाले समय में झारखंड पार्टी की राज्य में सरकार होगी। वर्तमान सरकार ने राज्य के आदिवासी-मूलवासी के साथ सिर्फ छलावा किया है।

मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान व उपाध्यक्ष अपर्णा हंस के अलावा केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता आनंद पाल तिर्की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal