महाराष्ट्र चुनावः सीट बंटवारे को लेकर शिंदे-अजीत दिल्ली में नेताओं से मिलेंगे 

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसके बाद महायुति में सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत गुट) के नेता बीजेपी के साथ सीटों का जल्द बंटवारा चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजीत पवार बुधवार शाम दिल्ली जा रहे हैं। यहां पर दोनों नेता बीजेपी आलाकमान से सीट बंटवारे को लेकर बात करेंगे।
बताया जा रहा है कि एनसीपी के अजीत पवार, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और बीजेपी के देवेंद्र फड़नवीस बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इन नेताओं की बैठक हो सकती है। दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी के लिए सीट और अन्य मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी 140-150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को कहा था कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगी महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। वहीं बीजेपी नेता चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 90 फीसदी सीटों पर बातचीत हो चुकी है। शेष दस फीसदी अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी।
मीडिया खबरों के मुताबिक बीजेपी 140-150 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 80 सीटों पर लड़ने की संभावना है, जबकि एनसीपी 40-55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक कुछ सीटों पर दो या तीनों दल दावा कर रहे हैं। इन पर सहमति बनना बाकी है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इसके लिए महायुति और महाविकास अघाड़ी सहयोगियों से बातचीत कर सीट बंटवारा फाइनल करने में लगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbet109casibom.comSweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinosjojobetjojobetjojobet girişjojobet