बिहार के 12 जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

प्रदेश में मानसून अवधि खत्म होने के बाद मौसम के मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। इसका असर तापमान में धीरे-धीरे पड़ेगा। मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रही। पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में तीन से चार दिनों तक उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

बारिश की वजह से तेजी से गिरेगा तापमान

बारिश की वजह से तापमान तेजी से गिरेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगल सप्ताह तक बिहार में ठंड दस्तक दे देगी। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर रहना होगा। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र में अभी ही सिहरन महसूस हो रही है।

शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा

शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। फिलहाल रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।

मधेपुरा में बदला मौसम का मिजाज

मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम के बदलते दौर में अब गुलाबी ठंड का एहसास भी लोगों को होने लगा है। दिन में धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी के बाद शाम ढलते ही मौसम में अचानक बदलाव आता जा रहा है। शाम के बाद से तापमान में गिरावट शुरू होने लगता है। जो रात भर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास कराने लगता है।

मालूम हो कि बदलते मौसम के कारण फिलहाल तापमान में 08 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट अभी से ही दर्ज होने लगी है। शाम ढलते ही लोगों को बिजली पंखा के हवा में ठंड का एहसास होने लगता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह के बाद से मौसम में ठंडापन आना लाजमी है।

अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आती जाएगी और दीपावली एवं महापर्व छठ में अच्छा खासा ठंड का एहसास होने लगेगा। इस कारण आमलोग भी अब बदलते मौसम को देखते हुए ठंड के कपड़े सहित अन्य जरूरी सामग्री को लेकर सजग होते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comdizipalSweet Bonanza