16 साल से घर में कैद महिला की इलाज के दौरान 15 दिन बाद मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के बरखेड़ी इलाके में 16 साल से ससूराल के एक कमरे में कैद विवाहिता की अस्पताल में करीब 9 दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। मायके वालो से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। वहीं महिला की मौत के बाद पुलिस आगे की जॉच की जा रही है, और पीएम रिर्पोट के आधार पर आरोपियो के खिलाफ दर्ज प्रकरण में अन्य धाराओ का इजाफा किया जा सकता है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला रानू साहू के पिता किशन लाल साहू ने महिला थाना पुलिस में आवेदन देते हुए बताया की वह नरसिंहपुर के रहने वाले है। उन्होनें अपनी बेटी रानू साहू का विवाह साल 2006 में भोपाल निवासी योगेंद्र साहू से किया था। शादी के दो साल बाद ही ससुराल वालों ने मायके पक्ष से रिश्ता खत्म कर लिया और बेटी को मिलने नहीं दिया। पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी और उसके बच्चे दिखाई नहीं दे रहे हैं। पिता की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने एनजीओ, पीड़िता के परिजन और जहांगीराबाद पुलिस टीम के साथ  कोलीपुरा स्थित एक मकान पर दबिश देते हुए तीसरी मंजिल स्थित कमरे से रानू को रेस्क्यू किया था। वह बेहद कमजोर हालत में थी, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 40 साल की उम्र में महिला का वजन 25 किलो रह गया था। घर में रस्सी बांधकर महिला को रखा गया था। महिला चल भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने महिला के पति पर मामला दर्ज किया था। बीती रात तीन बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के ससूराल वालो ने मायके वालो के आरोपो का गलत बताते हुए कहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, उसके परिवार वाले उससे लगातार मिलने आते रहते थे। पुलिस का कहना है, कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahis