महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार दोपहर को कर दिया है। इसके तहत महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि झारखंड में 2 फेज में यानी 13 और 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 16 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। 

लोकसभा सीटों में होने वाले चुनाव में केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 47 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इन सभी सीटों के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। 

चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्र 04 नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal1xbetRexbet2049.com