डोडा में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की समस्याओं पर केजरीवाल ने की चिंता, कहा- “अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी हो……

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है वहीं, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.''

जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन
उन्होंने कहा, ''दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के मुख्यमंत्री बनेंगे. वह इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं. जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हम उन्हें सहयोग करेंगे. अगर उमर की सरकार में हमारे विधायक को जिम्मेदारी दी जाती है तो सिर्फ डोडा ही नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर की जनता के लिए अपनी सेवा दे सकेंगे. मेहराज मलिक, जो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं उन्होंने वर्षों तक समाजसेवा की है.''

डोडा में सरकारी स्कूलों की हालत बेहाल
केजरीवाल ने कहा, ''डोडा में सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है. अस्पताल नहीं हैं. यहां बिजली काफी महंगी है. मुझे खुशी है कि मेहराज मलिक धर्म के नाम पर नहीं जीते. मेहराज मलिक बिजली, पानी, शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव जीते हैं.'' अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हम मुख्यमंत्री, विधायक और सांसद बनने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. मैं आयकर विभाग में कमिश्नर की नौकरी करता था, लेकिन मैंने नौकरी छोड़कर दिल्ली की झुग्गियों में काम की. मुझे 14 साल लगे थे, जब दिल्ली के लोगों ने मुझे पहली जिम्मेदारी दी थी.''

75 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य में विफल रही सरकार
केजरीवाल ने कहा, ''आजादी के 75 वर्षों में अगर सरकार हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकती है तो यह जो लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए गए, वहां कहां गए? यह लोग स्कूल और अस्पताल नहीं बना पाए. मैंने पांच साल के भीतर दिल्ली में स्कूल और अस्पताल बना दिए.''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal