दिग्विजय के भतीजे की पुलिस को धमकी, कहा….”तुम्हारा घर फूंक दूंगा”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आदित्य विक्रम सिंह पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वे टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हैं और फिर सिगरेट के कश लेते हुए महिला एसडीओपी और टीआई को धमकी भी देते हैं। कहते हैं- 'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा'।   

जानकारी के अनुसार यह मामला शुक्रवार को राधौगढ़ के केनरा बैंक तिराहे का है। मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत तिराहे पर जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों द्वारा नाटक नुक्कड़ का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान वहां थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ और कॉलेज के मैनेजमेंट के लोग मौजूद थे। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्जिक्य सिंह के भतीजे और पूर्व  सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह और उधम सिंह राजपूत ने आकर हंगामा कर दिया।

आदित्य के हाथ में सिगरेट थी, हंगामा करते हुए वे सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा। इतना ही नहीं, सिगरेट के कश लेते हुए टीआई और महिला एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा-'कल पूरी तैयारी के साथ आऊंगा, तुम्हारा घर फूंक दूंगा।' आदित्य विक्रम सिंह दादागिरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रभारी की शिकायत पर आदित्य विक्रम सिंह और उनके ड्राइवर ऊधम सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हो गया प्रोग्राम, चलो… जाओ यहां से

वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य विक्रम सिंह नाटक कर रहे बच्चों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- हो गया प्रोग्राम, चलो… जाओ यहां से। एसडीओपी ने बताया कि आदित्य विक्रम के खिलाफ अभद्रता करने पर केस दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort