दशहरे के दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

बिहार में दशहरे मेले के लिए लोग उत्साह से भरे हुए हैं। लोग मां दुर्गा के आखिरी दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग आज मौसम के साथ देने की भी उम्मीद कर रहे हैं, ताकि मेले का मजा किरकिरा न हो। तो आइए हम आपलोगों को आज के मौसम को लेकर ताजा जानकारी देते हैं कि क्या आज दशहरे मेले के दौरान बारिश होगी या नहीं?

बिहार का मौसम आज का 

बारिश की स्थिति वर्तमान में शुष्क और साफ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। औसत तापमान दिन के समय 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात के समय यह 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है । लोगों को सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। विजयादशमी से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य का मौसम साफ हो जाएगा।

प्रमुख शहरों का तापमान
 
पटना: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
 गया: अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
 मुजफ्फरपुर: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
 भागलपुर: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
 दरभंगा: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

बाढ़ की पीड़ा अथाह, फीका पड़ा दुर्गा पूजा का उत्साह

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की अथाह पीड़ा के बीच दुर्गा पूजा का उत्साह फीका दिख रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी घर से बेघर होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने वाले लोगों की मुसीबत में कमी नहीं आई है। घरों तक लौटने के रास्ते में अभी तक जलजमाव है।

बाढ़ के दर्द के बीच क्षेत्र में आस्था की पूजा तो हो रही, लेकिन उत्साह उतना नहीं दिख रहा। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के बेलसंड में बागमती परियोजना का बांध टूटने के बाद औराई में भी बाढ़ आफत बनकर आई। लगभग 15 हजार परिवार बेघर हो गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के कई गांव में जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की

लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव ने आज बनमनखी प्रखंड के जियनगंज पंचायत के कुशहा क्वाटर टोला, महादेवपुर पंचायत के महादेवपुर गांव, कोशी सरन देवोत्तर पंचायत के महादलित टोला और बरियाही गांव, बहोरा पंचायत के सरस्वती गांव के वार्ड नं. 01-04, काझि ह्र्दग नगर पंचायत के दलित टोला और कचहरी बलुवा पंचायत के नशाघाट में बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और तुरंत समाधान किया। सांसद ने मौके पर हजारों से अधिक महिलाओं को साड़ियां और एक लाख रुपये की नगद राशि वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort