दिल्ली सीएम आवास को लेकर सियासत, बिना आवंटित हुए ही रहने पहुंच गईं आतिशी  

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम आवास को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है, जिस बंगले में अरविंद केजरीवाल रह रहे थे, उस बंगले में दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी का सामान पहुंचने के बाद पीडब्ल्यूडी ने बंगले को सील कर डबल लॉक लगा दिया है।

आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने ये बंगला अभी तक पीडब्ल्यूडी को नहीं सौंपा है और उससे पहले ही मौजूदा सीएम आतिशी का सामान बंगले में पहुंच गया, जबकि इस आवास का मालिक पीडब्ल्यूडी है। किसी भी सरकारी घर के खाली होने पर पीडब्ल्यूडी उसका कब्जा लेता है और उसकी इन्वेनटरी बनाता है, उसके बाद ही घर किसी और को आवंटित किया जाता है। वहीं, इस दिल्ली सरकार बंगले को खाली करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल बंगले की चाबी एक अधिकारी को सौंपती हुई दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में दावा किया गया है कि केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया है, लेकिन इसके बाद 6 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने दिल्ली के सीएम के स्पेशल सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी और कहा कि इस बंगले की चाबी सौंपने के कुछ वक्त बाद ही वापस ले ली गईं थीं और बंगला पूरी तरह पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर नहीं किया गया है।

बता दें केजरीवाल द्वारा खाली किए गए बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी  अधिकारी को सौंपी जानी थी, लेकिन सुनीता केजरीवाल वीडियो में जिसे चाबी सौंप रही हैं वह पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं है, बल्कि सीएम के स्पेशल सेक्रेटरी प्रवेश रंजन झा हैं।

एलजी हाउस के सूत्रों के मुताबिक जिस आवास में अभी तक अरविंद केजरीवाल रह-रहे थे, वह आधिकारिक सीएम आवास नहीं है, इसका मालिक पीडब्ल्यूडी है। उसे ही ये बंगला आवंटित करने का अधिकार है, जबकि अभी इस बंगले के कंस्ट्रक्शन को लेकर विजिलेंस की जांच चल रही है। ये आवास सीएम आतिशी को आवंटित भी नहीं किया गया था तो उनका सामान यहां कैसे पहुंच गया? जबकि उन्हें तो पहले से ही 17एबी मथुरा रोड का आवास आवंटित है। ऐसे में उन्हें दो घर कैसे आवंटित हो गए?

जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने इस बंगले को सील कर दिया है और दिल्ली के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने पीडब्ल्यूडी  के दो सेक्शन ऑफिसर और दिल्ली के मुख्यमंत्री के स्पेशल सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली नहीं किया है, सिर्फ एक वीडियो जारी कर ड्रामा किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि बीजेपी इस बंगले पर कब्जा करना चाहती है और एलजी के निर्देश पर सीएम आतिशी का सारा सामान बाहर निकाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort