रतन टाटा के निधन पर….;क्या कह रहा दुनिया का मीडिया  

लंदन । भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन नवल टाटा का निधन हो गया, उनके निधन पर न केवल भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शोक की लहर दौड़ गई है। रतन टाटा ने अपने बिजनेस करियर में एक अद्वितीय पहचान बनाई और उन्हें कई पुरस्कार मिले। उनके निधन की खबर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन के प्रमुख अखबारों में प्रमुखता से छपी है।
पाकिस्तानी अखबार ने लिखा है कि रतन टाटा ने कई हाई-प्रोफाइल अधिग्रहणों के जरिए एक मजबूत और विशाल भारतीय समूह को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। उनकी मेहनत ने परिवार की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
ब्रिटिश अखबार ने रतन टाटा की मृत्यु को शीर्षक दिया है: अरबपति जगुआर, लैंड रोवर और टेटली टाइकून रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन। अखबार ने बताया कि रतन टाटा भारत के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहचाने जाने वाले कारोबारियों में से एक थे। टाटा समूह, जो जगुआर और लैंड रोवर का मालिक है, का वार्षिक राजस्व 100 बिलियन डॉलर से अधिक है।
अमेरिकी अखबार ने रिपोर्ट में बताया कि रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी रहते हुए मुनाफे को 50 गुना बढ़ाया। रतन टाटा का जन्म 1937 में एक पारसी परिवार में हुआ था और उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1962 में भारत लौटकर, उन्होंने अपने परिवार की कंपनी को संभाला, जिसे 1868 में उनके परदादा जमशेदजी टाटा ने स्थापित किया था।
अरब जगत के मीडिया समूह ने रतन टाटा को इंडस्ट्री लीजेंड और नेशनल आइकन कहा है। अखबार ने लिखा है कि रतन टाटा एक लाइसेंस प्राप्त पायलट थे और अपने शांत व्यवहार और संयमित जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध थे। बांग्लादेशी अखबार ने उन्हें भारत के सबसे सम्मानित बिजनेस दिग्गजों में से एक बताया, जिन्होंने अपने परिवार के उद्यम को एक वैश्विक समूह में बदलकर भारतीय अर्थव्यवस्था को गहराई से प्रभावित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort