बिहार में बारिश पर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, पढ़ें ताजा रिपोर्ट

राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा के प्रवाह से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

दो दिनों बाद उत्तर पछुआ हवा के कारण दिन के तापमान में वृद्धि व रात के तापमान में आंशिक गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा। पछुआ के प्रवाह से मानसून कमजोर होने के साथ इसके वापस जाने के आसार हैं।

दशहरा के मौके पर मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के साहेबपुर कमल में सर्वाधिक वर्षा 49.2 मिमी दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित 27 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

समस्तीपुर में आज साफ रहेगा मौसम

बुधवार को बारिश के बाद गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। दुर्गा पूजा मेला में श्रद्धालु आराम से आनंद उठाएंगे। मौसम साफ रहने का क्रम 13 अक्टूबर तक रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इस दौरान 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस कारण तापमान में गिरावट आई।

बारिश से किसानों को भी मिली राहत

बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई। लहलहाई धान व गन्ने के खेत में हरियाली आ गई। मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली। बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। फसलों की सिंचाई के लिए किसान खुद के संसाधनों पर निर्भर थे। 

कई दिनों से बारिश न होने से किसानों की फसल सूख रही थी। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal1xbet