चुनाव परिणामों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, घाटी का शुक्रिया,  हरियाणा में आयोग से शिकायत 

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के  नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। एक ओर जहां राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की जीत पर लोगों का शुक्रिया किया। वहीं हरियाणा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण करने की बात कही। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया, प्रदेश में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। उन्होंने लिखा, हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणावासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। 
इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई। यह जनमत जम्मू और कश्मीर के लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों, जनता के अधिकारों का हनन और उत्पीड़न तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिया है। 
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है। हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं से बात कर, पूरी जानकारी मिलने और तथ्यों को जांच लेने के बाद पार्टी की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया आएगी। हम हरियाणा के लोगों को कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort