धोनी या रोहित कौन है बेहतर कप्तान, शिवम दुबे का दिलचस्प जवाब

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने तीनों ICC टूर्नामेंट्स जीते थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में ही पांच बार IPL का खिताब जीता। वह अपने शांत और चतुर दिमाग के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वह मुंबई को पांच IPL ट्रॉफियां जिता चुके हैं। शिवम दुबे जो IPL में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेल चुके हैं और T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। अब दुबे के लिए ये धोनी और रोहित में किसी एक बेहतर कप्तान को चुनना मुश्किल बहुत ही मुश्किल था। अब उन्होंने इसका बेहतरीन जवाब दिया है। 

क्रिकेट का क्रेडिट पापा को दिया
IPL में धोनी की टीम से खेलते हो और रोहित के साथ भी खेलते हो, तो आपको कौन सा कप्तान अच्छा लगता है। क्रिकेट में आने का क्रेडिड आप किसे देते हो। इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि फंस गया है ये। सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि आपने बहुत मुश्किल सवाल पूछ लिया है। फिर शिवम दुबे कहते हैं कि क्रिकेट में आने का क्रेडिड मैं अपने पापा को दूंगा। मुझे ये लगता है कि चाहें चेन्नई में खेल रहा हूं या इंडियन टीम में तो उस समय मेरे लिए वह बेस्ट है। उनका ये जवाब सुनकर रोहित सहित सभी लोग खुश होते हैं। फिर रोहित बोलते हैं कि ये जवाब सोचकर आया था क्या?

2019 में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप 2024 में कई शानदार पारियां खेली और उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए  8 मैचों में 133 रन बनाए। दुबे ने भारतीय टीम के लिए साल 2019 में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 33 T20 मैचों में कुल 448 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए 4 वनडे भी खेल चुके हैं। 

289 रन से शुरू हुआ शिवम दुबे का शानदार सफर
शिवम दुबे साल 2022 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR), आरसीबी (RCB) का भी हिस्सा रह चुके हैं। CSK में आने के बाद शिवम के प्रदर्शन में खूब निखार आया और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसा उनके आंकड़े देखने पर पता चलता है। उन्होंने IPL 2022 में 289 रन,  IPL 2023 में 418 रन, IPL 2024 में 396 रन बनाए। चेन्नई की टीम में आने से पहले उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज है, लेकिन पिछले तीन सीजन में वह 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos