मुफ्त बिजली देने का ऐलान करें मोदी जी, मैं करूंगा भाजपा का प्रचार : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब ‘डबल लूट’ है। 
यूपी, हरियाणा, और मणिपुर जैसे राज्यों में डबल इंजन सरकारों की असफलता का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में समस्याएं बढ़ रही हैं, खासकर मणिपुर जहां पिछले दो साल से अशांति है। केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह भाजपा शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की घोषणा करते हैं, तो वह खुद भाजपा का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा, कि 10 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में कुछ खास नहीं हुआ। अब कम से कम जनता के लिए कुछ करके जाइए। उन्होंने दिल्ली में अपराध बढ़ने और महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति को लेकर दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार की आलोचना की। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बस मार्शलों को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मार्शलों ने बसों में कई अपराधों को रोका था, लेकिन भाजपा ने इनकी नौकरी छीन ली। केजरीवाल ने भाजपा को गरीब विरोधी बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने कई गरीबों की नौकरियां खत्म की हैं। उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा की नीतियों से गरीबों को नुकसान हो रहा है, और उनकी हाय इन नेताओं को लगेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort