साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह मुख्यमंत्री साय ने एक दिन और बढ़ाने का किया एलान

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह के 7 अक्टूबर तक जारी रखने के साथ आने वाले साल में भी समारोह आयोजित करने का एलान किया. इसके साथ तेज गर्मी को देखते हुए समारोह के समय के बदलाव की भी घोषणा की.

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सेना का कार्यक्रम देख मैं रोमांचित हुआ हूं. युवाओं को यदि अग्निवीर बनाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं. इसके साथ ही उन्होंने बस्तर में मुठभेड़ में नक्सलियों के साथ हुए सुरक्षाबल के मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि अबूझमाड़ में 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. मैं जवानों को बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि बस्तर में आ रहे बदलाव इस बात का संकेत है कि बस्तर के युवा सेना से जुड़ कर नक्सलियों का संहार कर रहे हैं. बस्तर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं गर्मी के मद्देनजर समारोह के आयोजन का समय सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 6 से 10 बजे तक किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort