छत्तीसगढ़-जगदलपुर की गांव-गांव पहुंचेगा सदस्यता रथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रवाना

जगदलपुर.

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मंडलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा।

भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा सदस्यता रथ के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, दंतेश्वर नायडू, संजय पांडे, रजनीश पानीग्राही, बृजेश भदौरिया, सुरेश गुप्ता,आयेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत पांडे, आशुतोष पांडे, राजपाल कसेर, राधेश्याम पंद्रे, सदस्यता अभियान प्रभारी लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अखिलेश शुक्ला, रमन चौहान, अभिलाष यादव, बसंत कश्यप,मनोज पटेल, आशु आचार्य, रोहित खत्री, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, योगेश मिश्रा, विकास पात्रो, आशीष मिश्रा, मंजू साहू, किरण सेन, रूपेश समरथ, सुरेश कश्यप, विनय राजू, योगेश पानीग्राही, सुभेंद्र भदौरिया, राज पांडे, पवन गुप्ता, प्रशांत पात्रा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal