कृषि-पशुपालन क्षेत्र को 23300 करोड़ की सौगात; 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में आए 20000 करोड़

मुंबई ।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 18वीं किस्त भी जारी की। इससे पहले पीएम मोदी वाशिम पहुंचे। यहां उन्होंने जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन पूजा-अर्चना की। उन्होंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया। फिर उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों की शुरुआत की। इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब चार बजे ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वे मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब छह बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से बीकेसी से आरे जेवीएलआर, मुंबई के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशन के बीच मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

किसानों को देंगे तोहफा

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री लगभग 9.4 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये  की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही सम्मान निधि के तहत किसानों को जारी कुल धनराशि लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। प्रधानमंत्री 'नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना' की 5वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके तहत लगभग 2,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक की 7,500 से अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें 'कस्टम हायरिंग सेंटर', प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, ‘कोल्ड स्टोरेज’ परियोजनाएं और फसल कटाई के बाद प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री लगभग 1,300 करोड़ रुपये के संयुक्त कारोबार वाले 9,200 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मवेशियों और स्वदेशी 'सेक्स-सॉर्टेड वीर्य प्रौद्योगिकी' के लिए विकसित एकीकृत 'जीनोमिक चिप' भी जारी करेंगे। इसका मकसद किसानों को 'सेक्स-सॉर्टेड वीर्य' की सस्ती कीमत पर उपलब्धता में वृद्धि करना और लागत को लगभग 200 रुपये प्रति खुराक कम करना है। मोदी मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना-2.0 के तहत महाराष्ट्र में 19 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर पार्क भी समर्पित करेंगे।

महाराष्ट्र को देंगे करोड़ों की सौगात

यहां प्रधानमंत्री प्रमुख मेट्रो और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह लगभग 14,120 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड में 10 स्टेशन होंगे, जिनमें से नौ भूमिगत होंगे। प्रधानमंत्री लगभग 12,200 करोड़ रुपये की लागत की ‘ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना’ की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 20 ‘एलिवेटेड’ और दो भूमिगत स्टेशनों के साथ 29 किलोमीटर है।
प्रधानमंत्री छेदा नगर से आनंद नगर, ठाणे तक लगभग 3,310 करोड़ रुपये की लागत से ‘एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन’ की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 2,550 करोड़ रुपये की लागत वाली नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (नैना) परियोजना के चरण -1 की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना में प्रमुख मुख्य सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, अंडरपास और एकीकृत उपयोगिता बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। प्रधानमंत्री करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ठाणे नगर निगम की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahisonline casino