वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, पटना-टाटा रूट पर टूटी खिड़कियों से सहमे यात्री

पटना से टाटा जा रही 20894 पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से सी-2 कोच के 43 व 44 नंबर की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कोच सी-5 की खिड़की का शीशा भी पथराव के कारण टूट गया। घटना धनबाद रेल मंडल के गया से कोडरमा के बीच यदुग्राम-शर्माटांड़ स्टेशन के बीच की है।

वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि घटना शाम के लगभग चार-साढ़े चार हुई। अचानक हुई पत्थरबाजी से यात्रियों में दशहत फैल गई। तेज आवाज के साथ पत्थर शीशे से टकराए जिससे वहां बैठे यात्री इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद आरपीएफ ने लिया एक्शन

घटना के बाद आरपीएफ ने आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इससे पहले 10 सितंबर को टाटा से पटना के बीच ट्रायल रन के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई थी। धनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा से बंधुआ के बीच पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोका गया था।

तेज गति से चल रही ट्रेन में पथराव से एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था। पटना पहुंचने पर क्षतिग्रस्त कोच के शीशे को दुरुस्त किया गया था। इस कारण पटना से टाटा के बीच ट्रायल रन में विलंब हुआ था।

आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर छानबीन के लिए गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। स्टोन पेल्टिंग को लेकर चयनित स्थलों पर अभियान चलाया गया था। इस बार की घटना नई जगह पर हुई है। आरपीएफ अब सघन जागरूकता अभियान चलाएगी।गांव के बच्चे व युवाओं को जागरूक करने के साथ स्थानीय प्रतिनिधि व मुखिया से भी बातचीत की जाएगी। ऐसी घटना होने पर कार्रवाई की भी जानकारी दी जाएगी। अनुराग मीणा, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort