झारखंड में JDU की चुनावी तैयारी, नीतीश कुमार की हरी झंडी का इंतजार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश नेताओं ने बुधवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की।

इस क्रम में खीरू महतो ने झारखंड में पार्टी की 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव की पूरी तैयारी होने की जानकारी दी और एनडीए गठबंधन के तहत इन सीटों का दावा करने का अनुरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष से किया। कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत इन सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सकती है।

इससे पहले खीरू महताे ने झारखंड के झरिया, टुंडी, मांडू, छतरपुर तथा मांडर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा सफलतापूर्वक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने की रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनके साथ चर्चा हुई।

सीटों की मांग पर नीतीश ने प्रदेश नेताओं को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बहुत जल्द भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बात करेंगे। उन्होंने इन सीटों पर तैयारी को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी भी उपस्थित थे। मिलने वाले प्रदेश नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा तथा धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे सम्मिलित थे।

बताते चलें कि नीतीश कुमार ने प्रदेश नेताओं को दावा करनेवाली सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि पता चल सके कि वहां पार्टी चुनाव लड़ने को कितना तैयार है। इन सम्मेलनों के आयोजन से पार्टी का दावा भी मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet giriş