भारी बारिश के कारण फसलों को 20 फीसदी नुकसान

भोपाल।  मप्र के बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार की व्यवस्था के मुताबिक, अधिकारियों ने खराब फसलों का मुआयना किया।
ताजा खबर यह है कि प्रशासन के सर्वे के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश जिलों में फसलों को 20 फीसदी नुकसान हुआ है। इसका मतलब यह हुआ कि इन किसानों को बीमा के एवज में मुआवजा नहीं मिलेगा। नियामनुसार, बीमा से मुआवजा तभी मिलता है, जब फसल को 25 फीसदी नुकसान हो।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बीते पखवाड़े आई बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का प्रशासनिक सर्वे पूरा हो गया है। प्रशासन के सर्वे में फसलों को 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को मुआवजा मिलना मुश्किल है। हालांकि अफसरों का कहना है, कि नदी किनारे के कुछ गांवों में फिर से सर्वे करवा रहे हैं, जहां बाढ़ की समस्या ज्यादा थी।
गौरतलब है कि 10 से 18 सितंबर तक मुरैना जिले में भारी बारिश हुई थी। इस दौरान क्वारी, चंबल, आसन व सोन नदी में बाढ़ आई थी। नदियों किनारे के कईयों गांव में बाजरा की फसल पांच-पांच फीट तक पानी में डूब गई थी। खेतों में इतना पानी भरा हुआ था, कि सर्वे टीम भी आठ से दस दिन तक खेतों में नहीं उतर सकी थी, इसलिए सर्वे नहीं हो सका। अब तहसीलों से कलेक्टोरेट को जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें बाजरा की फसल को 20 फीसदी तक नुकसान बताया गया है। फसलों में नुकसान पर किसानों को मुआवजा तभी मिलता है, जब नुकसान 25 फीसद से अधिक हो। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, कि अतिवर्षा और बाढ़ के कारण बाजरा के दाने की चमक पर असर पड़ेगा, दाना छोटा रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal