प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर हमला 

जुलाना । हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद की जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार किया। प्रियंका ने कहा कि हमारी बेटी विनेश जब अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही थी, तब मोदी जी की पुलिस ने इसके बाल खींचे, सड़कों पर घसीटा, लेकिन विनेश ने हार नहीं मानी। विनेश संघर्ष करते हुए ओलिंपिक तक पहुंची।
प्रियंका वाड्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना बनाकर युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वे चार साल बाद ही फिर से नौकरी खोजने जुट जाएंगे। हरियाणा सरकार किसानों को एमएसपी उन 24 फसलों पर देती है, इसमें 10 फसल हरियाणा के किसान उगाते ही नहीं। इसके पहले विनेश ने कहा कि जब वे भाजपा नेता के खिलाफ संघर्ष कर रही थीं, तब वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। उस समय मन किया कि देश छोड़कर चले जाएं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या मेरे भाई राहुल गांधी के साथ अन्याय नहीं हुआ था? संघर्ष नहीं करता, मेरे पिता की लाश घर नहीं लाता, अगर वह ये नहीं करता तब वह पूरे देश में आठ हजार किलोमीटर पैदल नहीं चल पाता। आपको भी लड़ना होगा।
प्रियंका ने कहा कि विनेश के साथ ऐसा हुआ। संघर्ष कर ओलिंपिक तक पहुंच गई। संघर्ष का फल मिला, मेडल भी मिला। प्रधानमंत्री ने घर बुलाकर चाय पिलाई। भाजपा के तमाम नेताओं ने बहुत कुछ कह दिया। विनेश अन्याय के खिलाफ खड़ी हो गई। क्योंकि हरियाणा का ये स्वभाव है।
हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं। हम सड़कों पर उतरे हैं। आप याद रखिए कि कौन आपके लिए खड़ा रहता है। मैं दावे के साथ कह सकती हूं, विनेश उनमें से है। विनेश राजनीति में आने से हिचकिचा रही थी। विनेश ने कहा था कि अगर मेरे आंदोलन को मजबूती मिलेगी, तभी मैं इसमें आऊंगी। हरियाणा की एक नौजवान लड़की से कहना चाहती हूं, कि आप विनेश के साथ खड़े हो जाओ। देखो इसके साथ कितना अन्याय किया। भाजपा यहां 10 साल से राज कर रही है, लेकिन काम की एक भी चीज नहीं की। भ्रष्टाचार की बात करते हैं। मुझे हंसी आती है। अरे इससे भ्रष्टाचार क्या है कि देश के बड़े उद्योग आपने अपने दो मित्रों को दे दिए। इसतरह के कानून ला रहे थे जिससे किसानों के बजाय इनके मित्रों को फायदा होना था। हमारे संविधान ने इतनी शक्ति दी है, ये वोट की शक्ति है, ये वे अधिकार है जिससे आप सब कुछ बदल सकते हो।
प्रियंका ने कहा कि आपको एक फैमिली आईडी दे दी। हर परिवार की आदमनी पूछते हैं। जब से ये आईडी आई, तब से झूठी आमदनी दिखाकर उनकी सुविधाएं छीन ली हैं। विनेश खड़ी हुई तब बड़े-बड़े नेताओं ने साथ छोड़ दिया, लेकिन देश की जनता विनेश के साथ खड़ी हो गई। अब फिर मौका आ गया है। आपकी ये लड़ाई दुष्टों के खिलाफ लड़ाई है। आपको लड़ना होगा। ये नेता जो मंच पर आते हैं, बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब जरूरत होती है तो ये पूछते ही नहीं।
प्रियंका ने कहा कि रोजगार के मामले में हरियाणा सबसे पीछे हो गया है। रोजगार होगा कहां? इन्होंने (सरकार) सब अडानी-अंबानी को दे दिया है। इन्होंने खेती किसानी को खत्म किया है। इनकी नीतियां किसानों के खिलाफ हैं। इसलिए अग्निवीर जैसी स्कीम लाते हैं। किसानों के साथ कितना अन्याय हुआ। तीन काले कानून लाने वाले मोदी जी अपने घर से बाहर नहीं आए। 
हरियाणा के कोने से कोने से आवाज आ रही है, बीजेपी जा रही है, कांग्रेस आ रही है। हरियाणा की बीजेपी की सरकार ने बहुत नुकसान किया। हरियाणा को बीजेपी ने हर क्षेत्र में नंबर एक बना दिया। हरियाणा को पटरी से उतारने वाली ये बीजेपी की सरकार, किसानों को मारने वाली ये सरकार, संविधान की हत्यारी बीजेपी की ये सरकार, गरीबों की स्कीम को बंद करने वाली ये बीजेपी की सरकार अब जाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort