कांग्रेस की न्याय यात्रा के समापन पर गांधी मैदान में होगी आमसभा, शामिल होंगे सचिन पायलट

रायपुर

कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। एक ओर जहां कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा से भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है और वह बेवजह गलत बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है।

बीजेपी का कहना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गायब है। दोनों पार्टियां जहां एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रही है,वहीं न्याय यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को इसके समापन पर गांधी मैदान में आमसभा होगी।

बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सवाल किया है कि कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद इस न्याय यात्रा से कैसे गायब है। पदयात्रा के फ्लाप होने के कारण ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने मजबूर हो गई है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर पहुंच गई है और यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा। बुधवार को यह गांधी मैदान में विशाल आमसभा में बदलेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में शामिल होंगे। प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे।

122 किमी की यात्रा पूर्ण
न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सारागांव से पहला पडाव सेमरिया और उसके बाद रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंची। यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort