दलित शब्द कहने पर मायावती ने इनेलो नेता से कहा कि उन्हें संविधान पढ़ने की जरूरत 

यमुनानगर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने यमुनानगर में एक रैली को संबोधित किया। यह चुनाव बसपा इनेलो के साथ मिलकर लड़ रही है। रैली को इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह बड़शामी ने संबोधित किया। इस दौरान वो बार-बार दलित शब्द कह रहे थे। इससे मायावती नाराज हो गईं।उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान पढ़ने की जरूरत है।उन्हें यह जानना चाहिए कि दलितों के लिए संविधान में क्या शब्द लिखा गया है।
मायावती की  रैली यमुनानगर की छछरौली अनाज मंडी में आयोजित की गई थी।इसमें इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला को भी आना था, लेकिन उनका जहाज तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से वो रैली में शामिल नहीं हो सके।उनकी जगह पूर्व स्टेट अध्यक्ष शेर सिंह बडशामी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में इनेलो की सरकार थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला थे तो उन्होंने दलितों के विकास के लिए कई काम किए।
ब़डशामी के भाषण के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी मौजूद थीं। बडशामी की ओर से बार-बार दलित शब्द का प्रयोग करने पर मायावती भड़क गईं। उन्होंने अपने भाषण में बडशामी को कहा कि आपको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान का ज्ञान है। लेकिन आपको यह नहीं पता है कि बार-बार दलित शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि संविधान में इसके लिए अनुसूचित जाति और जनजाति शब्दों का प्रयोग किया गया है। किसी भी जाति के लिए बार-बार ऐसे शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आपको इसका भी ज्ञान लेना चाहिए और संविधान को जरूर पढ़ना चाहिए।इस दौरान उन्होंने रैली में आए लोगों से इनेलो और बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escortonline casino