कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन आज

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। असंतुष्ट कर्मचारी 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) पर पुरानी विधानसभा स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और न्याय की गुहार लगाते हुए राष्ट्रपिता को ज्ञापन समर्पित करेंगे।
आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों, स्वीपर, चपरासी, चौकीदारों के साथ भेदभाव की भत्र्सना की है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों, चपरासी, चौकीदारों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम गये थे, वहां पर मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करना तो दूर सबसे अंतिम पंक्ति के सफाई कर्मचारियों को डॉक्टर के चेम्बर तक जाने तक नहीं दिया गया। यह डॉक्टरों की मनमानी का सूचक है। जबकि प्रधानमंत्री अपने मन की बात में सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की बात करते हैं। बाजपेई एवं वर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि छोटे एवं सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahisonline casino