खत्म हुआ 2024 का मॉनसून, इन राज्यों में थमी बारिश; आज कैसा रहेगा…

 धीमी हुई मॉनसून की विदाई की रफ्तार अब फिर तेज होती नजर आ रही है।

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में कुछ राज्यों से मॉनसून की विदाई के लिए स्थिति अनुकूल बनती नजर आ रही है।

खास बात है कि केरल के रास्ते समय से पहले एंट्री लेने वाले मॉनसून की विदाई करीब 10 दिनों की देरी से शुरू हुई थी।

किस राज्य से विदा होगा मॉनसून

IMD ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून की विदाई के लिए स्थिति अनुकूल बन सकती है।

हिमाचल प्रदेश से मॉनसून की विदाई सामान्य रूप से 25 सितंबर तक हो जाती है।

आज कहां होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह के दौरान खास बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।

इधर, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में इस सप्ताह के दौरान बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में अगले 2-3 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

कितनी बारिश दे गया मॉनसून

IMD ने बताया है कि 2024 का दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। इस दौरान भारत में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत तथा और 2020 के बाद से सबसे अधिक बारिश है।

मध्य भारत में इस क्षेत्र के दीर्घकालिक औसत से 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा तथा उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

The post खत्म हुआ 2024 का मॉनसून, इन राज्यों में थमी बारिश; आज कैसा रहेगा… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal