राजस्थान से बिहार आया दूल्हा; शादी के बाद दिनदहाड़े की दुल्हन छीनने की कोशिश

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माता मुंडेश्वरी धाम में रविवार को विवाह के बाद ई-रिक्शा से कृष्णापुर (हरिपुर) लौट रहे वर पक्ष को घेरकर तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने सरेराह दुल्हन को छीनकर भागने का प्रयास किया।

विरोध करने पर बदमाश वर पक्ष की पिटाई करने लगे, इसी बीच भगवानपुर जाने के क्रम में सरैयां गांव निवासी कमलेश सिंह (ग्रामीण चिकित्सक) बाइक से वहां पहुंचे और माजरा समझ बदमाशों को डांट-फटकार लगाई।

इतने में सामने से डायल 112 की पुलिस गश्ती जीप को सामने से आता देख सारे बदमाश भाग खड़े हुए। वर पक्ष राजस्थान के पाली जिले के सोजत सिटी थाना के बोयल गांव से स्थानीय लड़की से विवाह करने आया था। एक महिला के माध्यम से विवाह तय हुआ था, इसके एवज में वधू पक्ष को बीस हजार रुपये भी दिए थे।

दो दिन पहले ही तय हुई थी शादी

दूल्हे विनोद कुमार के पिता जोरा राम ने बताया कि दो दिन पहले ही पुत्र का विवाह एक महिला के माध्यम से तय हुआ था। उन्होंने 20 हजार रुपये कपड़ों की खरीदारी के लिए दुल्हन पक्ष को दिया था। घटना के बाद इस विवाह पर संदेह हो रहा है।

थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। आने के बाद मामले का पर्दाफाश होगा। अभी वधू की आयु का भी सत्यापन कराया जाएगा। किन शर्तों पर विवाह किया गया है, इसका भी पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisankara escortjojobet