मानसून अभी भी सक्रिय: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक, बिहार और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर उत्तर पूर्व भारत तक मानसून के लौटने से पहले तेज वर्षा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल में एक सप्ताह मौसम साफ रहने के बाद बुधवार देर रात बादल फटने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड में भी वर्षा और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। इसके अलावा बिहार और सिक्किम में भी वर्षा के चलते दुश्वारियां बनी हुई हैं। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिरमौर में बादल फटा, एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल में बुधवार रात और गुरुवार सुबह भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पांवटा साहिब के कांडो कंसार के जंगल में बुधवार रात करीब एक बजे बादल फटने के बाद पानी के साथ भारी मलबा पड़दूनी गांव तक पहुंच गया। यहां पर लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर जान बचाई।

मलबे के कारण यहां करीब 500 एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। पंचभइया के खड्ड में भी बाढ़ आने से 1000 बीघा में धान की फसल नष्ट हुई है। वहीं, बाता नदी का जलस्तर बढ़ गया और पुल को छू लिया।

गिरी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार सुबह 4:12 बजे जटोन बैराज के चार फ्लड गेट खोल दिए। सिरमौर जिले के धौलाकुआं में 24 घंटे के दौरान सितंबर में वर्ष 2010 से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अब तक की सबसे अधिक 275 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बदरीनाथ हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम

उत्तराखंड में भारी वर्षा के चलते बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार को खांकरा और नरकोटा के बीच भूस्खलन होने से लगभग 10 किमी लंबा जाम लग गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे लगभग 11 घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दरमियान लगभग 900 वाहनों में 5,000 से अधिक यात्री फंसे रहे। चटवापीपल और कमेड़ा में भी भूस्खलन के चलते पांच घंटे तक हाईवे पर आवाजाही बाधित रही। इससे दोनों ओर 500 से अधिक वाहनों में लगभग 2,000 यात्री और स्थानीय लोग फंस गए।

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने में खासी दिक्कतें आईं। कई स्थानों पर दुकानें नहीं होने से यात्रियों को खाने का सामान और पानी तक नसीब नहीं हुआ। दूध, सब्जी व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के वाहन जाम में फंसने से आसपास के क्षेत्रों में इनकी समय पर आपूर्ति नहीं हो पाई। पिथौरागढ़ में तवाघाट हाईवे तीन स्थानों पर मलबा आने से आठ घंटे बंद रहा। इसकी वजह से 28 कैलास यात्री भी फंसे रहे।

मुंबई में बारिश से मचा हाहाकार

मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज वर्षा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई वर्षा से अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बिहार में दो अक्टूबर तक जारी रहेगी वर्षा

बिहार में मानसून के दोबारा सक्रिय होते ही वर्षा में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो अक्टूबर तक पटना सहित प्रदेश में छिटपुट वर्षा होती रहेगी। बीते दो दिनों से पटना सहित अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्विमी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिक्किम में वर्षा के बाद आई आफत

सितंबर में रिकार्ड गर्मी के बाद अब वर्षा से सिक्किमवासियों ने राहत की सांस ली है। मगर वर्षा अपने साथ राहत के साथ आफत भी लेकर आई है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई है। इससे राज्य में कई सड़कें बंद हो गई हैं। आवाजाही सामान्य करने के लिए सड़क पर पड़े मलबे और पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahis