मौसम अलर्ट: बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना, लोगों को किया गया सतर्क

बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में बीते एक हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ने के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, अब गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलने के आसार है। मानसून की सक्रियता बने होने के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों के सीतामढ़ी, मधुबनी ,किशनगंज और पश्चिमी चंपारण के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग भागों हल्की वर्षा होने से मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा का प्रभाव देखने को मिलेगा। राजस्थान,गुजरात, पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून लौटने के संकेत है। मंगलवार को पटना एवं आसपास इलाकों में दिन में तीखी धूप से लोग परेशान रहे।

तीन से चार डिग्री अधिक गर्मी महसूस हो रही

तापमान में वृद्धि और नमी के कारण वातावरण का ताप बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। लोग दर्ज तापमान से तीन से चार डिग्री अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि आसमान साफ रहने और निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक रहने से लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

हालांकि, मौसम में बदलाव आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 39.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casino