‘व्लादिमीर पुतिन का युद्ध फेल हो गया, यूक्रेन अभी भी आजाद’, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले जो बाइडन…

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘हम आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और बढ़ते संघर्षों को खत्म भी करेंगे। जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो हम महज विरोध करके काम चला सकते थे।

मगर, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मैंने समझा कि यह एक हमला था। हमारे नाटो सहयोगी और 50 से अधिक देश इसके विरोध में खड़े हुए।

अच्छी खबर यह है कि व्लादिमीर पुतिन का युद्ध फेल हो गया है। यूक्रेन अभी तक आजाद है।’

जो बाइडन ने कहा, ‘पुतिन ने नाटो को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन NATO पहले से कहीं अधिक बड़ा, मजबूत और एकजुट हुआ है।

फिनलैंड और स्वीडन जैसे 2 नए साथी भी मिले हैं।

दुनिया के पास अब एक और विकल्प है, क्या हम इस युद्ध को जीतने और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए यूक्रेन का समर्थन करेंगे? या आक्रामकता से नजरें फेर लेंगे और एक देश नष्ट हो जाएगा?’ उन्होंने कहा कि मुझे तो अपना जवाब पता है, हम नजरें नहीं हटाने वाले हैं।

हम अपना समर्थन तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि यूक्रेन स्थायी शांति के लिए जीत हासिल नहीं कर लेता।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का जिक्र 

यूएन महासभा में बाइडन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ओबामा के उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने मुझसे इराक में सैन्य अभियान को बंद करने पर काम करने के लिए कहा।

हमने ऐसा ही किया। जब मैं राष्ट्रपति के तौर पर कार्यालय आया तो वियतनाम को अफगानिस्तान यूएस के सबसे लंबे युद्ध के तौर पर पीछे छोड़ चुका था।

मैं इसे समाप्त करना चाहता था और मैंने ऐसा किया।’ उन्होंने कहा कि यह कठिन फैसला था। 4 अमेरिकी राष्ट्रपतियों के सामने यह सवाल खड़ा हुआ, मगर मैंने इसे 5वें तक नहीं आने दिया।

‘दुनिया की मदद से नहीं हटना चाहिए पीछे’

यूएनजीए में अपने आखिरी भाषण में बाइडन ने कहा कि वाशिंगटन को दुनिया की मदद से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने लेबनान में इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच जारी तनाव के पूर्ण युद्ध में तब्दील होने के खतरे का जिक्र किया।

साथ ही, गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान के लगभग एक साल पूरे होने के बीच यह टिप्पणी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने और सूडान में 17 महीने से जारी गृहयुद्ध का अंत करने की आ‍वश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने फरवरी 2022 से रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों के पूर्ण समर्थन को उजागर किया।

The post ‘व्लादिमीर पुतिन का युद्ध फेल हो गया, यूक्रेन अभी भी आजाद’, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले जो बाइडन… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casino