दिल्ली, केरल और झारखंड समेत 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने 8 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल  के मुताबिक,  दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की गयी है।
एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति उच्च न्यायालयों के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति/स्थानांतरण करते है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।

पूरी लिस्ट

    जस्टिस मनमोहन (वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) – दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस राजीव शकधर (वर्तमान में दिल्ली HC के न्यायाधीश) – हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस सुरेश कुमार कैत (दिल्ली HC के न्यायाधीश) – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस इंद्र प्रसन्न मुखर्जी (कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश) – मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस नितिन मधुकर जामदार (बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश)।- केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस ताशी रबस्तान (जम्मू-कश्मीर एवं लद्धाख  हाई कोर्ट के न्यायाधीश) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट  के मुख्य न्यायाधीश।
    जस्टिस  केआर श्रीराम (बॉम्बे हाई के न्यायाधीश) – मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
    जस्टिस एमएस रामचंद्र राव (वर्तमान में  हिमाचल प्रदेश के   मुख्य न्यायाधीश) – झारखंड हाई कोर्ट  के मुख्य न्यायाधीश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino