आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा

नई दिल्ली  ।   अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 

ये लेंगे आतिशी के साथ शपथ

दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा।मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री शपथ लेंगे मुख्यमंत्री के साथ। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

मुकेश अहलावत का भी नाम शामिल

आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, इनमें मुकेश अहलावत का भी नाम शामिल है। मुकेश पहली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुकेश सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह साल 2020 में पहली बार विधायक बने और राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। इससे पहले इस सीट पर संदीप कुमार विधायक थे। उनका टिकट कटने के बाद आम आदमी पार्टी ने इन्हें मौका दिया था।

सबको मिला काम का इनाम

आतिशी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन मंत्री होंगे। चारों मंत्री केजरीवाल कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं। सभी को उनके काम का इनाम दिया गया है। आप व आतिशी ने इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वहीं, सुल्तानपुरी से विधायक मुकेश अहलावत उनकी कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। पहली बार विधायक बने मुकेश सरकार में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल कैबिनेट में राजकुमार आनंद इसी श्रेणी से आते थे।

ये बनेंगे मंत्री

दिल्ली में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलेगा ।मुकेश अहलावत सुल्तानपुरी से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। यह राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री होते हैं। अभी पांच मंत्री शपथ लेंगे मुख्यमंत्री के साथ। एक मंत्री की जगह अभी खाली है जो आतिशी की जगह पर बनेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बीते मंगलवार की शाम को एलजी को अपना इस्तीफा सौंपा था और आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आतिशी की कैबिनेट में केजरीवाल सरकार के सभी चारों मंत्रियों को दोबारा से मंत्री पद दिया जा रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। कैबिनेट में अभी भी एक स्थान खाली है। पार्टी में इसके लिए मंथन चल रहा है। संभावना है कि शपथ ग्रहण से पहले इस पद के लिए नाम पक्का कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinos