ट्रैक्टर पर सवार कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा, पुलिस ने ट्रक अड़ाकर रोके कांग्रेसियों के वाहन

इंदौर ।   किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। इस रैली को इंदौर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, इसलिए रीजनल पार्क पर ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए और ट्रकों को रास्ते पर खड़ा कर दिया था। मौके पर भारी संख्या मेें पुलिस बल भी तैनात किया गया था।इसकी जानकारी मिलने के बाद पटवारी ने एक पोस्ट अपने अकाउंट पर डालते हुए कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यदि पुलिस रोकती है तो कार्यकर्ता विरोध न करे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। साढ़े 11 बजे पटवारी व सिंह रीजनल पार्क पहुंचे और ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ने लगे। इस बीच अफसरों ने ट्रक अड़ाकर उनके वाहन रोके। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता ट्रक हटाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों से कहासुनी भी हुई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। सबसे ज्यादा भीड़ रीजनल पार्क पर थी। उपज के समर्थन मूल्य बढ़ाने व किसानों की अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी, लेकिन कांग्रेस नेता रैली निकालने के लिए अड़े हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार अनुमति नहीं देकर विरोध रोकना चाहती है, लेकिन हम आंदोलन के लिए अडिग हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े।

सड़क पर बैठे कार्यकर्ता

चोइथराम मंडी के पास पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने बेरिकेड लगा रखे थे। तेजाजी नगर के पास बुलड़ोजर भी खड़े किए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर आए कार्यकर्ताओं के चालान भी पुलिस ने काटे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos