छत्तीसगढ़ के सीएम साय वन नेशन, वन इलेक्शन पर दी अपनी प्रतिक्रिया

रायपुर

वन नेशन, वन इलेक्शन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। ये पीएम मोदी की दूरदृष्टि का बेहतर परिणाम है, इससे देश को बहुत लाभ मिलेगा। इससे समय और खर्च की भी बचत होगी। क्योंकि जो बार-बार चुनाव होता है, उसकी वजह से समय-समय पर आचार संहिता लगानी पड़ती है। इसकी वजह से बहुत सारे विकास कार्य थम जाते हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन के तहत देश में एक समय पर लोकसभा विधानसभा चुनाव होने से भविष्य में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
वहीं सीएम हाउस में आज गुरुवार को आयोजितच जनदर्शन को लेकर कहा कि आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। इसमें जो फौरी राहत पहुंचाई जा सकती है, वह मौके पर ही दी जा रही है। दिव्यांगों, गरीब, किसानों, महिलाओं, युवाओं और कलाकारों को सहायता राशि दी गई है। दिव्यांगों को ट्रायसिकल दिया गया है। एक कलाकार को वाद्ययंत्र खरीदने के लिए 15 हजार रुपये का चेक दिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की भी मदद की जा रही है, जितना संभव हो सके मौके पर ही सहायता की जा रही है।

दिव्यांग विवेक को मिला वॉकर का सहारा
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक खुश हैं कि अब उन्हे चलने-फिरने सुविधा होगी। वॉकर पाकर वे बेहद खुश दिखे। दरअसल, रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा ने एक दुर्घटना में एक पैर खो दिया। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके सामने अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने सीएम साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino