मछली के जाल में फंसा 28 किलो का कछुआ,वन विभाग को सौंपा

कोलकाता। मेदिनीपुर शहर के नजरगंज क्षेत्र में कंसाई नदी मछली पकड़ने वाले जाल में 28 किलो का कछुआ फंस गया। पर्यावरण प्रेमियों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार किया गया और वन विभाग को सौंप दिया गया। मछुआरे मोहम्मद नजीरुद्दीन ने मछली पकड़ने के दौरान जब अपना जाल नदी से बाहर निकाला, तो उसे महसूस हुआ कि कोई बड़ी मछली फंस गई है। जब उन्होंने जाल को किनारे पर खींचा, तो उन्हें एक विशाल कछुआ दिखाई दिया। इसका वजन करीब 28 किलोग्राम था।
वन विभाग ने कछुए का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कछुए की प्रजाति के बारे में बताया गया कि यह गहरे पानी में रहने वाले कछुओं में से एक है, जिनकी औसत आयु 100 से 150 वर्ष तक हो सकती है। वन विभाग ने देबराज चक्रवर्ती, मोहम्मद नजीरुद्दीन और सभी सहयोगियों को उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। यह खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई और कछुए को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच, मेदिनीपुर के निवासी और वन्यजीव प्रेमी देबराज चक्रवर्ती, जिन्हें ‘सर्पबंधु’ के नाम से भी जाना जाता है, को घटना की सूचना मिली। देबराज तुरंत मौके पर पहुंचे और कछुए को सुरक्षित निकालकर बचाव कार्य किया। बाद में, देबराज और उनके दोस्तों ने इस कछुए को रूपनारायण प्रभाग के वनकर्मियों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahisChicken road polskaankara escort