प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, “क्या है आपकी असली पेशेवर खिलाड़ी की पहचान?”

'मैं एक क्रिकेटर था" और कोई भी इस बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले – क्या किसी ने कभी इस बारे में बात की? वे ऐसा क्यों नहीं करते? एक पेशेवर के रूप में मैंने अच्छा क्रिकेट खेला। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं। मुझे छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरे दोनों लिगामेंट फ्रैक्चर हो गए थे।' उपरोक्त बयान तेजस्वी यादव के हैं। तेजस्वी यादव ने हाल में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। तेजस्वी यादव क्रिकेट में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। ये सभी लोग जानते हैं। तेजस्वी यादव के मुताबिक उन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच के अलावा दो लिस्ट ए और चार T20 के मुकाबले खेले हैं। उन्होंने झारखंड के लिए डेब्यू भी किया था। उनके नाम पर 20 और लिस्ट ए में 14 रन दर्ज हैं। T20 में तेजस्वी ने तीन रन बनाए थे।

तेजस्वी यादव के इस दावे के बाद की उनकी कप्तानी में विराट कोहली खेल चुके हैं। इस बात पर पीके की प्रतिक्रिया आई है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे खुद को एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बताते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव नौवीं कक्षा में फेल हो गए। उसके बाद जब वे क्रिकेट खेलने के लिए गए तो वहां पानी ढोते थे। तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की असली पहचान क्या है? सिर्फ इसलिए कि वे लालू यादव के बेटे हैं, लोग उन्हें जानते हैं और इसी वजह से वे RJD के नेता भी हैं और इसी वजह से उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया।

प्रशांत किशोर ने आगे तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मैं लालू के बेटे को चुनौती देता हूं। अगर वो GPD को परिभाषित कर दें, तो मैं मान जाउंगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका किसी महत्वपूर्ण मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। तेजस्वी और RJD की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर चुनाव जीतना है। किशोर ने यादव की शैक्षिक पृष्ठभूमि की आलोचना की और विडंबना को उजागर करते हुए कहा कि एक 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş