आराध्या बच्चन ने 62 साल के साउथ एक्टर के छुए पैर, ऐश्वर्या राय का भावुक रिएक्शन

ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स यानी SIIMA अटेंड करते हुए देखा गया था। इस फंक्शन में आराध्या खासतौर पर मां के लिए चियरलीडर बनी हुई थीं। आराध्या के कई फोटोज वायरल हुए जिसमें वो लगातार अपनी मम्मी का उत्साह बढ़ाती नजर आ रही थीं।

हर तरफ हुई आराध्या के संस्कारों की तारीफ

इसके बाद जैसे ही ऐश्वर्या अवॉर्ड लेकर स्टेज से नीचे आईं बेटी ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। ऐश्वर्या ने भी अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज से बेटी को इस खास मूवमेंट में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया था। वहीं इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी भरी महफिल में एक शख्स के पैर छूते दिखाई दे रही हैं। आराध्या के यह संस्कार देखकर हर कोई हैरान है कि आखिरा ये शख्स कौन है जिसके अमिताभ बच्चन की पोती ने पैर छुए। इसी के साथ लोग आराध्या के संस्कारों की भी तारीफ कर रहे हैं।

ऐश्वर्या की बेटी ने हुए एक्टर के पैर

दरअसल SIIMA अवॉर्ड्स में ऐश्वर्या राय बच्चन को मणिरत्नम की महाकाव्य ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में अपने रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता है। इस दौरान ऐश्वर्या को चियान विक्रम का हाथ पकड़कर स्टेज से नीचे उतरते देखा गया जोकि उनकी मदद कर रहे थे। आराध्या मां को गले लगाती हैं और दोनों अपनी-अपनी जगह पर बैठने वाले होते हैं कि तभी साउथ स्टार डॉ शिवा राजकुमार एक्टर चियान विक्रम से मिलने आते हैं। उन्हें देखकर ऐश्वर्या भी उनसे मिलने पहुंच जाती हैं और दोनों बातचीत करने लगते हैं। इस बीच ऐश्वर्या आराध्या से एक्टर को मिलवाती हैं। आराध्या पहले उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करती हैं और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। ऐश्वर्या भी बेटी के इस जेस्चर से इंप्रेस होती दिखीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आराध्या की अच्छी परवरिश के लिए ऐश्वर्या और बच्चन परिवार की सराहना की। एक यूजर ने कमेंट किया,"लड़की को बड़ो की इज्जत करने के संस्कार दिए गए हैं।" दूसरे ने कमेंट किया,“ये संस्कार बच्चन परिवार से ही मिले हैं।” तीसरे ने लिखा- "क्या परवरिश है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink beep beep casinoGrandPashabetgrandpashabetggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetporno siteleri HDbursa escortjojobetjojobet