कैरेबियन प्रीमियर लीग में गगनचुंबी छक्का, 21 साल के शकीर पेरिस का 124 मीटर छक्का

Caribbean Premier League (CLP 2024) में बीती रात एक ऐसा गगनचुंबी छक्का लगा कि हर कोई हैरान रह गया। गेंद इतनी ऊंची गई कि देखने वालों की गर्दन लचक सकती थी। स्टार प्लेयर्स से सजी कैरेबियन प्रीमियर लीग में 124 मीटर लंबा छक्का ऐसे अनजान खिलाड़ी ने मारा, जिसका नाम भी आपने कभी नहीं सुना होगा। 21 साल के "Shaqkere Parris" ने घुटना टेककर मिडविकेट के ऊपर ऐसा सिक्स(SIX) उड़ाया कि गेंद स्टेडियम के छत के ऊपर चली गई। ये टूर्नामेंट में इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि IPL में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी 124 मीटर ही है, जो आईपीएल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए प्रज्ञान ओझा के खिलाफ एल्बी मोर्कल ने मारा था।

12 ओवर में 76/7 का स्कोर!
CPL 2024 के 19वें मैच में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स की टक्कर थी। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए मैच में जा रहा है। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मगर लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के चलते वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। 12 ओवर में स्कोर 76/7 हो चुका था। यहां से रोमारियो शेफर्ड और ड्वेन प्रिटोरियस ने मैच पलटना शुरू किया। शेफर्ड और प्रिटोरियस की जोड़ी ने 72 रन की नाबाद साझेदारी की और 20 ओवर के बाद स्कोर 148 तक पहुंचाया। शेफर्ड ने 24 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

घुटने पर बैठकर मारा छक्का
ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और शकीर पेरिस ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर नरेन जल्द ही मोईन अली का शिकार बन गए। यहां से युवा पेरिस ने केकेआर की रन गति बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गुडाकेश मोती ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद फेंकी, जिस पर पेरिस घुटने के बल बैठ गए और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ट्रेवल करती हुई गेंद स्टेडियम की छतों के ऊपर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstop