नयनतारा ने पति विग्नेश को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया एक खास पोस्ट 

नयनतारा साउथ फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हिंदी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। पिछले साल ही वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अभिनेत्री फिल्मों और अपने परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना कर रखती हैं उन्होंने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन से शादी की है। नयनतारा और विग्नेश साउथ फिल्मों की मशहूर और लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। लंबे समय तक साथ रहने के बाद, दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। अब दोनों दो प्यारे बच्चों के माता-पिता भी है। आज, अपने पति के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने खास अंदाज में विग्नेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

39 साल के हुए विग्नेश शिवन 

नयनतारा ने अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट साझा की है। बुधवार को विग्नेश 39 साल के हो गए। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने पति के साथ बर्थडे डिनर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक रेस्तरां में बैठे हुए इस खास दिन का जश्न मनाते नजर आए। इस मौके पर दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने जैकेट के नीचे एक काला टॉप पहना है, जबकि विग्नेश एक काली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

नयनतारा ने पति के लिए साझा किया खास पोस्ट 

इस पोस्ट को साझा करते हुए नयनतारा ने लिखा," जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरे लिए आप सबकुछ हैं। मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भगवान आफको जीवन में वह सब कुछ दे, जो आप चाहते हैं।  मेरे उइर उलगम।" इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए लाल दिलवाले इमोजी का भी उपयोग किया। इसके बाद उनके इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा से साझा करते हुए विग्नेश ने लिखा,"मेरा सबकुछ।"

बताते चलें नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून, 2022 को शादी रचाई थी। चेन्नई के पास महाबलीपुरम में उनका एक निजी विवाह समारोह रखा गया था। उनकी शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, अजित कुमार और विजय सेतुपति सहित कई सितारे शामिल हुए। इस जोड़े ने अक्टूबर 2022 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटों उइर और उलग का स्वागत किया। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की, तो वह अपनी मलयालम फिल्म, 'डियर स्टूडेंट्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन नवोदित संदीप कुमार और जॉर्ज फिलिप कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal