कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

रायपुर: जिला मुख्यालय कोरबा की बहुप्रतीक्षित परियोजना संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण का शुभारंभ शनिवार को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरबा नगर एवं जिले के बड़े प्रोजेक्ट के साथ-साथ छोटे विकास कार्यों को भी अमलीजामा पहनाने का कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जा रहा है।

श्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह वायशेप अंडर ब्रिज एक ओर कोतवाली क्षेत्र को जोड़ेगा तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की ओर सड़क संपर्क जुड़ जाएगा। साथ ही इससे आवागमन सुगम हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर संजय नगर रेलवे फाटक पर रेलगाड़ी एवं मालगाड़ियों की आवाजाही से बार-बार फाटक के बंद होने से वहां से गुजरने वाले यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे दृष्टिगत रखते हुए रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग जोड़ने वाले इस फाटक पर लोगों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से 30 करोड़ 96 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobetjojobetjojobet girişjojobet giriş