प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर। प्रदेश में ठिठुरन फिर बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान का असर समाप्त होने के बाद फिलहाल आसमान साफ़ है और बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय है, जो धीरे-धीरे दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसके कमज़ोर पड़ने की संभावना जताई गई है। जिससे प्रदेश में बादलों की स्थिति कम हो गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट में अधिकतम 27.7 और बिलासपुर में 27 डिग्री रहा। पेंड्रा, अंबिकापुर और जशपुर में सुबह-शाम की नमी 96 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ने लगा है।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobetjojomeritking