सुकमा में सर्चिंग के दौरान आईईडी धमाका, महिला आरक्षक घायल…

सुकमा: सुकमा जिले के गोंगड़ा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक महिला आरक्षक आईईडी ब्लास्ट (IED Blast Sukma) की चपेट में आ गई। कैंप स्थापित करने के लिए पहाड़ी पर सर्चिंग के दौरान माओवादी द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी पर महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर लग गया और ब्लास्ट हो गया।

गुरूवार दोपहर 1 बजे गोगुड़ा की पहाड़ी पर एक आईईडी ब्लास्ट हुया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा के पैर में चोट आई है। बताया गया कि वहां कैंप स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए पहाड़ी पर सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पहले से ही माओवादियों ने जगह-जगह आईईडी लगा रखी है।

सर्चिग के दौरान महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर उस आईईडी पर आ गया और ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण दुर्गा के दाए पैर और हाथ में चोंट आई, उसके बाद घायल महिला जवान को 10 किमी. दूर मुलेर कैंप लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया।

एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की कि महिला आरक्षक की स्थिति खतरे से बाहर है और वह सुरक्षित है। वहीं सुरक्षा बलों का माओवादी विरोधी अभियान लगातार जारी है। इसी कारण माओवादी संगठन में टूट और अस्थिरता देखी जा रही है।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet