अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 300 बोरा धान जप्त

राजस्व अधिकारियों ने की कार्रवाई

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बसे जिलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।

कलेक्टर सूरजपुर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान  के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रजबहर, तहसील भैयाथान में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है।। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी के गोदाम में 220 बोरा धान (कुल 88 क्विंटल) बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाया गया। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर गोदाम को सील करते हुए धान को जप्त किया गया।

इसके अलावा कार्रवाई के दौरानग्राम भांडी, तहसील ओड़गी निवासी एक किसान द्वारा उक्त व्यापारी के गोदाम से 80 बोरा धान (32 क्विंटल) क्रय कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए 80 बोरा धान सहित ट्रैक्टर को जप्त कर थाना झिलमिली के सुपुर्द किया गया।

कलेक्टर सूरजपुर ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobetjojodeneme bonusu veren sitelerhacklink panel