अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए रिश्तेदारों ने मां-बेटी को मारने की दी सुपारी

बिलासपुर। एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मल्हार के खईयापारा में रहने वाली महिला और उसकी बेटी की हत्या कराने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। सुपारी लेने वालों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ साजिश करने वालों को पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहणी हैं। वे अपनी बेटी बृहस्पती श्रीवास के साथ रहती हैं। शुक्रवार 26 सितंबर की सुबह नींद खुलने के बाद वे मुंह हाथ धोने के लिए घर के बाहर जा रही थीं। जैसे ही वे घर के पीछे का दरवाजा खोली दो नकाबपोश लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो बृहस्पति भी वहां पहुंच गई। नकाबपोश ने उन पर भी लाठी से हमला किया।

मां बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके घर की ओर आने लगे। इसकी जानकारी होने पर हमलावर वहां से भाग निकले। पड़ोसियों के पहुंचने पर मां-बेटी ने घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति एसईसीएल में नौकरी करता था। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला के पेंशन और उसकी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रतिक्रिया चल रही है। उसके ससुराल वाले अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए साजिश रच रहे थे। उन्होंने गांव के दो लोगों को सुपारी देकर महिला की हत्या करने के लिए कहा।

पांच लाख में सौदा तय होने के बाद आरोपित महिला के घर जाकर हमला कर दिए। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें हमलावर और साजिश में शामिल लोग हैं।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet