रायपुर : वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पारंपरिक तिहार पोला की दी बधाई

रायपुर

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर देवांगन ने लोगों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा है। पोला के अवसर पर बैलों को वनौषधि युक्त लोंदी खिलाकर उसकी पूजा अर्चना की जाती है तथा किसान भाई महामारी से रक्षा की प्रार्थना करते हैं। इस त्यौहार में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह त्यौहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन के संरक्षण का महत्व बताता है। घरों में प्रतीक स्वरूप मिट्टी के नांदिया बैल और मिट्टी के बर्तनों की पूजा कर बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है, जिससे बच्चे अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों से जुड़ते हैं। केबिनेट मंत्री ने पोला के पश्चात मनाये जाने वाले माताओं एवं बहनों के तीजा पर्व की भी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet