त्योहारों पर चलाए जाएंगे स्पेशल ट्रेन

रायपुर : रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इतवारी और शालीमार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कुल 5 फेरों में चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल) इतवारी से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल) शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन शाम 05:10 बजे इतवारी से निकलकर 7 बजे गोंदिया, रात 08:08 बजे डोंगरगढ़, 08:35 बजे राजनांदगांव, 09:40 बजे दुर्ग, 10:25 बजे रायपुर, 11:20 बजे भाटापारा, 12:35 बजे बिलासपुर, 01:35 बजे चांपा, 02:32 बजे रायगढ़, सुबह 04:05 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सांतरागाछी होते हुए दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet